July 8, 2025

कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई जमकर बारिश जनजीवन अस्त व्यस्त

कोरबा : कोरबा जिले में मौसम अचानक बदल गया हैं। यहां तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई, बताया जा रहा हैं की बारिश के साथ ओलावृष्टि ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट बने रहने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि इस बेमौसम बारिश ने जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं सब्जियों और अन्य फसलों को हुए नुकसान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। समाचार लिखे जाने तक भी बादल गरज रहे है, अनुमान लगाया जा रहा हैं कि बारिश पुन: होगी। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओ के बीच जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। अनेक स्थानों में सडक़ों ओर गलियों में पानी भर गया, सभी नालियां पानी से लबालब हो गई। पानी नाली के ऊपर से बहने लगा। तेज बारिश और अंधड़ के चलते सडक़ो पर कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। आने जाने वाले लोगों को वाहन की लाइट जला कर चलना पड़ा। विद्युत व्यवस्था भी पुरी तरह चरमरा गयी हैं जानकारी दी जा रही हैं की कई स्थानों में पेड़ भी गिर गए हैं। लोगो को आवागमन में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने कोरबा और आसपास के जिलों में अगले कुछ घंटों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

You may have missed