July 8, 2025

भारतीय महिला टीम ने जीता एशियन कबड्डी चैंपियनशिप, कटघोरा की सुश्री संजू देवी भी विजेता टीम में शामिल

कोरबा : कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा कॉलेज से सुश्री संजू देवी का भारतीय महिला कबड्डी टीम के सदस्य के रुप में 6वां एशियन कबड्डी चैंपियनशिप, तेहरान, ईरान 2025 (वीमेन) के लिये चयन हुआ था जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप जीत ली हैं।

जानकारी के अनुसार शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुश्री संजू देवी ने अपनी लगन, कठिन परिश्रम से कबड्डी (महिला) परिक्षेत्र, विश्वविद्यालयीन जोनल, अखिल भारतीय, खेलो इंडिया में सफलता पूर्वक सफल होकर भारतीय महिला कबड्डी टीम में अपनी जगह बनाई थी। 

कबड्डी के 27 वर्ष के इतिहास में प्रथम बार छत्तीसगढ़ की किसी महिला का चयन भारतीय टीम में हुआ था। उन्होंने न केवल अपने महाविद्यालय बल्कि उच्च शिक्षा विभाग और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।