July 8, 2025

KORBA : वेल्डर का शव मिला पेड़ पर, पुलिस कर रही जांच

कोरबा : ईरफ गांव में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने मामले को सामान्य बताया है और उन अटकलों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि पत्थरों पर खून के निशान मिले हैं।

कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र में यह घटना हुई। ईरफ नामक गांव में रवि तंवर पिता धनपाल सिंह तंवर का शव पाए जाने की खबर जल्द ही आसपास में फैल गई। एक पेड़ पर उसका शव लटका पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी ने टीम के साथ पहुंच यहां का निरीक्षण किया। बताया गया कि मृतक रवि तंवर वेल्डर था। रात्रि को वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसका शव पेड़ पर लटके होने की खबर मिली। 

चैतमा चौकी प्रभारी खांडे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। अब तक जो सूचनाएं मिली है उसके अनुसार मृतक शराब का शौकीन था। इस बारे में आसपास के लोगों को खबर है। प्रथम दृष्टया मामला यही लग रहा है कि उसने किसी कारण से फांसी लगाई है। नजदीक में पत्थरों पर जो निशान मिले हैं वे गुटखा के हैं। इसलिए ऐसी किसी भी आशंका को सच नहीं कहा जा सकता कि निशान खून के हैं और मामला कुछ और है।

You may have missed