July 7, 2025

कुसमुंडा में रेत का अवैध भंडारण, औने पौने दाम में बेचने की तैयारी

कोरबा – जिले में रेत माफियाओं की गुंडागर्दी किसी से छुपी नहीं है। रात के अंधेरे में रेत की चोरी करने में माफिया अब दिन के उजाले में भी रेत चोरी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। आलम यह है कि जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कर्मचारी इनके सामने नतमस्तक है। यहीं कारण है कि रेत माफियाओं द्वारा अवैध भंडारण कर भोले भाले लोगों की जेबें काटी जा रही है। ताजा मामला कुसमुंडा क्षेत्र का है। यहां खनिज के अवैध कारोबार से जुड़े लोग सरकारी जमीन में रेत का अवैध भंडारण कर बिक्री करने में लगे हुए हैं। खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं करने से रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। यह नजारा कुसमुंडा अहिरन नदी किनारे कपटमुड़ा क्षेत्र,अवधनगर ,कुचेना क्षेत्र में रेत का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया जा रहा हैं। कुसमुंडा प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र के अहिरन नदी, अवध नगर, डगनिया, भैरोताल क्षेत्र, डोकामुड़ा क्षेत्र में नदी के मुहानों में रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है।

You may have missed