कुसमुंडा में भाभी ने देवर पर लगाया गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, आरोपी देवर कर चुका है तीन शादी

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में निवास करने वाली 34 वर्षीय पुष्पा यादव ने अपने देवर अरविन्द यादव पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कुसमुंडा पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पीड़ित महिला पुष्पा यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ में रहती है, करीब 7 वर्ष पुर्व में उसके पति पवन यादव की कैंसर बिमारी से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह जीवन यापन के लिये निजी होटल में खाना बनाने का काम करती है। उसका देवर अरविंद यादव शराबी प्रवृत्ति का है, तीन शादी कर चुका है और उसकी तीनों पत्नीयां उसे छोडकर चली गई है वह उसके उपर शंका करता है कि वह ही उनको भगवाती है। इसी बात को लेकर वह आये दिन गंदी गंदी गाली देता है। बीते मंगलवार की सुबह अरविंद ने उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था, मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पूरे मामले पर कुसमुंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।