July 8, 2025

KORBA : हरदी बाजार में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

कोरबा : हरदी बाजार तहसील के ग्राम अड़ीकछार से पाली की ओर जा रही एक मेटाडोर में अवैध रूप से 15 क्विंटल धान परिवहन करते पाया गया। तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा और नायब तहसीलदार रामसेवक सोनी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए धान सहित वाहन को जप्त कर थाना हरदी बाजार के सुपुर्द किया।

बुधवार, 4 दिसंबर को हुई इस कार्रवाई में पाली नायब तहसीलदार ने भी सहयोग किया। अवैध धान परिवहन पर यह बड़ी कार्रवाई हरदी बाजार तहसील प्रशासन द्वारा की गई है।

इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों में भय का माहौल बन गया है। तहसील प्रशासन ने अवैध धान परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।

You may have missed