July 7, 2025

KORBA : घर में मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका

कोरबा : कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम बैरा भोड़ा द्वारी मोहल्ले में आज सुबह एक घर के अंदर 50 वर्षीय महिला पकली बाई की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका पकली बाई पति दुहन सिंह सरुता थीं।

घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम की टीम कोरबा से घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच की। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सत्यजीत सिंह कोसरीया ने बताया कि मृतिका के ठुड्डी, कोहनी और दोनों पैरों के घुटनों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, उनकी साड़ी और पेटीकोट पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और प्रदर्श एकत्र कर लिए हैं, जिन्हें एफएसएल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल, पसान थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

You may have missed