July 8, 2025

कोरबा में मौसम ने बदली करवट, शुरू हई तेज बारिश

कोरबा जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर से आसमान में बादल छाए रहे और लगभग 3 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट बने रहने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

You may have missed