July 7, 2025

कोरबा क्राइम : शादी का झासा देकर महिला से दुषकर्म,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे, इसके बावजूद उसने विधवा महिला से संपर्क किया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा. इस बीच उसकी सच्चाई सामने आने पर पीडि़ता उसे छोडक़र चली गई थी, जिसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि पुलिस दुष्कर्म के आरोप में जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम मनीष वैष्णव है। मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में पीडि़ता के पति की मौत हो गई थी। इसी दौरान मनीष ने उसे शादी डॉट कॉम पर शादी का प्रस्ताव भेजा था, जिसे पीडि़ता ने स्वीकार कर लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे, तभी पीडि़ता को पता चला की मनीष के कई दूसरी महिलाओं और युवतियों से भी अवैध संबंध है। इसके बाद उसने मनीष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से इंकार कर दिया।पीडि़ता की बात से मनीष भडक़ उठा और फिर उसने पीडि़ता की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी, इसके बाद उसने कई बार पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। मनीष की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

You may have missed