KORBA : होली- रमजान को लेकर पुलिस व प्रशासन ने नगर में निकाला फ्लेग मार्च.. ..शहर में शांति व सौहाद्र से त्यौहार मनाने की अपील

कोरबा : कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा नगर में कटघोरा पुलिस व प्रशासन द्वारा होली और रमजान त्योहार के सुरक्षा के मद्देनजर नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आगामी त्योहारों को देखते हुए भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही त्योहार के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस व प्रशासन की टीम ने शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च में चार पहिया वाहनों के साथ थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, कटघोरा पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ साथ तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार धनेश्वर चंद्रा ने भाग लिया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षा का संदेश देना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना था, जिससे नागरिक निर्भीक होकर अपने त्योहारों को मना सकें।