July 9, 2025

गाली देती दिखी कांग्रेस नेत्री, हार की झनाहट

भिलाई : 60 वार्डों वाले नगर पालिक निगम दुर्ग के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हार से इतना बौखला गई की वो भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने वाले युवक के घर मारपीट और गली गलौज करने पहुंच गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 का है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कन्या ढीमर और भाजपा प्रत्याशी के रूप में कमल देवांगन ने पार्षद पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान वार्ड के निवासी और भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिन्हा को उस वार्ड का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। प्रदीप सिन्हा ने भाजपा के लिए काम किया और कमल देवांगन को जीत दिलवाई।

कन्या ढीमर चुनाव हारने से इतना बौखला गई कि वो सोमवार सुबह प्रदीप सिन्हा के घर पहुंच गई। उसने प्रदीप सिन्हा पर आरोप लगाया कि उसके भाजपा के पक्ष में प्रचार करने से वो हारी है। प्रदीप ने कहा कि वो भाजपा का चुनाव प्रभारी था तो उसी के लिए प्रचार प्रसार करेगा। इससे कन्या ढीमर उससे गाली गलौज कर ईंट पत्थर मारने लगी।