July 8, 2025

कोरबा के 6 निकायों में मतदान जारी, महापौर की रेस में मालती किन्नर बनी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन…

कोरबा : कोरबा जिले की 6 नगर निकायों में आज वोटिंग जारी है, जहां 3 लाख 53 हजार 241 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कोरबा नगर निगम के साथ-साथ 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है।

सभी 425 पोलिंग बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे यह चुनाव खास बन गया है। कोरबा नगर निगम में महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन इस बार मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

किन्नर प्रत्याशी मालती किन्नर ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। उनके मैदान में आने से भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

You may have missed