July 8, 2025

Korba: कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी बोलीं- भाजपाई उड़ा रहे हैं अफवाह, कांग्रेस में नहीं है गुटबाजी

कांग्रेस ने रविवार की देर रात अपने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कोरबा में कांग्रेस ने उषा तिवारी पर भरोसा जताया है। पिछले 35 साल से सक्रिय राजनीति में सक्रिय उषा तिवारी ब्राह्मण चेहरा होने के साथ पूर्वांचल और रीवांचल के लोगो के बीच गहरी पैठ रखती है। मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रत्याशियों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताया है। वहीं भाजपा के एक साल के कार्यकाल के दौरान नाकामी को उजागर करने की बात कहते निगम के सत्ता में तीसरी बार कांग्रेस के काबिज होने की बात कही है।

म्युनिसिपल कॉरपोरेशन कोरबा से कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेत्री उषा तिवारी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। 10 वर्ष पहले उषा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मेयर का चुनाव लड़ चुकी है। कांग्रेस में वापसी के बाद उन्हें पार्टी ने मेयर के लिए मैदान में उतारा है। ग्रैंड न्यूज के संपादक कमलेश यादव से कोई बातचीत में उषा तिवारी ने बताया कि अगर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वह जन भावनाओं के अनुरूप काम करेंगी।

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में भाजपा की विफलता सामने आई है। कोरबा नगर निगम पहले भी कांग्रेस की महापौर रही रेनू अग्रवाल और राज किशोर प्रसाद जी ने जनता ने चुन कर लाया था इस बार भी जनता चुनकर कांग्रेस के ही महापौर बैठाएगी और कोरबा नगर निगम का पहले भी विकास हुआ है और आगे भी विकास होगा।कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर जिस तरह से अफवाह उड़ाई जा रही है वह भाजपा के द्वारा उड़ाई जा रही है कांग्रेस में सब एक हैं एक थे और एक रहेंगे जो आने वाले समय में भाजपा खुद देखेगी कि भाजपा में कितनी गुटबाजी है।

You may have missed