July 8, 2025

CM कल आएंगे कोरबा, एडवाइजरी जारी की पुलिस विभाग ने… सीएसईबी मैदान में हो रही तैयारी

कोरबा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अरसे बाद कोरबा जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे सीएसईबी खेल मैदान में 625 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। उनके कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों को कई प्रकार की सावधानी बरतनी होगी। वर्जित चीजों को लाने पर लोगों को भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई चीजों को ध्यान रखना होगा। वे अपने साथ पान की बोतल, कोलड्रिंग्स बोतल, टिफिन डिब्बा, बोतलबंद खाद्य सामान नहीं ला सकेंगे। लाइटर, छाता, कैमरा, हैंडीकैम, तंबाकू से बनी चीजें, बाइना क्यूलर पर भी रोक लगाई गई है। पुलिस ने कहा है कि हथौड़ा, ड्रील, आरी, पेचकश, चाकू, छुरी, ब्लेड, नेलकटर, पिन, फायर आम्र्स, नकली बंदूक, पटाखे भी प्रतिबंधित किए गए हैं। ज्वलनशील पदार्थ भी वर्जित हैं।

खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की देखरेख में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सभी 10 परियोजना स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं की गई है।

You may have missed