बालको पावर प्लांट में गर्म राख से झुलसा मजदूर, हालत गंभीर

कोरबा : भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) के पावर प्लांट में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक मजदूर गर्म राख की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना उस समय हुई, जब मजदूर अपनी ड्यूटी पर कार्यरत था।
घायल मजदूर की पहचान परसाभाटा निवासी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद बालको प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। झुलसे मजदूर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।