July 8, 2025

KORBA : धान खरीदी केंद्र में घुसा हाथियों का झुंड, रातभर मची अफरा-तफरी

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पिछले साल की तरह धान खरीदी केंद्रों में हाथियों की आवाजाही होने लगी है। बीती रात रामपुर स्थित नवापारा धान खरीदी केंद्र में 22 हाथियों का दल घुस गया, जिसे केंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो में हाथियों की आमदगी लगातार बनी हुई है,जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पिछली रात  गया। रात करीब साढ़े दस बजे केंद्र में पहुंचे हाथियों को देखकर कर्मचारी दहशत में आ गए। ग्रामीणों जैसे तैसे कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को केंद्र से खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी होने के बावजूद भी वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है।

स्थानीय लोगों की माने तो काफी समय से हाथी कभी धान मंडी तो कभी गांव की तरफ विचरण करता रहा जिसे ग्रामीण डरे समय हुए हैं और रात भर जागने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों की माने तो हाथी कभी भी धान मंडी या गांव की तरफ आ सकता है इसलिए वन विभाग को भी इस क्षेत्र में सक्रिय रहने की जरूरत है।