July 8, 2025

KORBA : तापमान गिरने से सर्द हुई रातें, आज से नगर निगम भीड़भाड़ वाले रास्तों पर करेगा आग की व्यवस्था

कोरबा : वर्ष 2024 में रिकॉर्ड बारिश के साथ अब ठंड भी कदमताल करती नजर आ रही है। दिसंबर की विदाई से पहले ठंड के तेवर लोगों को परेशान करने में लगे हैं। कोरबा जिले में दिन का तापमान 23 डिग्री के आसपास है तो रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है । कोरबा की जलवायु के हिसाब से मौसम का रुक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है नगर निगम ने इस बात को ध्यान में रखा है और आज से ही सभी 6 जून के अंतर्गत कई चौराहा और भीड़भाड़ वाली जगह पर रात में अलाव की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया है।

गर्मी के दिनों में अधिकतम तापमान को लेकर कोरबा क्षेत्र में समस्याएं रहती हैं और अब ठंड के सीजन में भी हाल कुछ ऐसा ही है। न्यूनतम तापमान में लगातार घटत होने से मुश्किलें बढ़ रही हैं। पिछले 4 दिन से महसूस किया गया है कि न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। पेंड्रा, जशपुरनगर और अंबिकापुर के बाद अब न्यूनतम तापमान की कड़ी में कोरबा का नाम शामिल हो रहा है। सुबह 10 बजे तक कोरबा में लोग ठंड का एहसास कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भुवन भास्कर की मेहरबानी कुछ घंटे हो रही है। 

जबकि 4 के बाद से हवाओं का रुख बदल जाता है और फिर रात्रि में स्थितियां सबसे अलग हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में इस मौसम में हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम ने सुनिश्चित किया है कि आज यानी शनिवार से ही विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की सहूलियत के लिए अलाव जलाए जाएंगे। नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने बताया कि एक दिन पहले ही इस बारे में विचार मंथन किया गया कई स्थानों से सूचना पहुंची। लोगों ने भी ध्यान आकर्षित कराया है। पहले के वर्षों की तरह इस बार भी नगर निगम अपने 6 जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों में उन स्थानों को आईडेंटिफाई करते हुए अलाव जलाएगा, जहां पर रात्रि में अलग-अलग कारण से लोगों का आना-जाना होता है और वह कुछ घंटे यहां पर मौजूद की दर्शाते हैं। नगर निगम का उद्देश्य ठंड के मौसम में लोगों को परेशानियों से बचने का है। आयुक्त ने बताया कि जब तक ठंडी का असर सामान्य से काम के स्तर पर नहीं आएगी, हमारी व्यवस्था जारी रहेगी।